जबलपुर। सदर चौपाटी की पान दुकान से ई-सिगरेट बिक रही थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। ई-सिगरेट के शौकीन पुलिस को देखकर खिसक लिए। पुलिस ने पान दुकान की छानबीन की, जहां पुलिस ने 5 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की।
थाना प्रभारी केण्ट पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दुकान नम्बर 29 पान दुकान चौपाटी सदर केण्ट का संचालक अपनी पान सिगरेट की दुकान से प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक पेप (ई-सिगरेट) अवैध रूप से बेचकर धन लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। पान दुकान संचालक से पूछताछ करने पर अपना नाम राजा चौधरी निवासी पुरानी बस्ती कजरवारा बताया। तलाशी लेने पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रानिक पेप (ई-सिगरेट) के 1 नग अल्फवार आई किंग रिचार्जेबल डिस्पोसेबल ब्लू राज आइस ई-सिगरेट, 1 नग केन्गवेप स्पीडी बीस्ट कम्पनी की जिसमें पल्स 30 के रेगुलर 60 के अंकित है। 1 नग युओटो बेयोंडर कोक आइस ई-सिगरेट, 1 नग युओटो बेयोंडर कम्पनी का वाटर मेलोन आईस ई-सिगरेट, 1 नग युओटो लेंस 50000 पफ्स कोक आईस ई-सिगरेट पन्नी के पेकेट के अंदर पैक मिली। दुकान संचालक से ई-सिगरेट के संबंध में पूछताछ करने पर वैध पत्र प्रस्तुत नहीं किया। आरोपी दुकान संचालक के कब्जे से उपरोक्त कम्पनी की 5 नग ई-सिगरेट कुल कीमती लगभग 5 हजार रूपये की जब्त की।
