khabar abhi tak

लहलहाती धान के खेत के बीच मिला नर कंकाल


जबलपुर।
गौर इलाके में शुक्रवार को उमरिया गांव के एक धान भरे खेत में नर कंकाल मिला। नर कंकाल से गांव में सनसनी कच गई है। सूचना मिलते गौर चौकी प्रभारी साहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट और साक्ष्य बटोरे। 

बरेला पुलिस ने बताया कि मौके पर कंकाल की हट्टी में पेंट जैसा कपड़ा फंसा हुआ था। कंकाल की शिनाख्त के लिए गांव के लोगों से पूछताछ और पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकात को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांब के लिए भेज दिया है। कंकाल मिलने के बाद इसकी सूचना सभी थानों को दी गई है। पुलिस टीम गुमशुदा लोगों की सूची खंगाल रही है।

एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि ग्राम उमरिया में नरकंकात मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कंकात कितना पुराना है तथा वह महिला का है या पुरुष का है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak