khabar abhi tak

जबलपुर में बिजली कटौती से भड़के कांग्रेसी, अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का किया घेराव, बोले सिर्फ कांग्रेसी वार्डो में बिजली की जा रही बंद

जबलपुर। जबलपुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसजन एक बार फिर आंदोलित हो गए है, आज कांग्रेसियों ने अधीक्षण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सिर्फ कांग्रेसी वार्डो की बिजली ही काटी जा रही है। यहां तक कि प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग जानबूझकर कुछ इलाकों के ट्रांसफार्मर बंद कर आम जनता को परेशान कर रहा है।
                                     प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिना सूचना के बिजली कटौती करने पर नियमानुसार उपभोक्ताओं को सौ रुपए प्रति घंटा मुआवजा देना होता है। लेकिन समय पर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी यह मुआवजा नहीं दिया जाता। उन्होंने साफ किया कि कुछ लोगों द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करने की वजह से पूरे इलाके का ट्रांसफार्मर बंद कर देना गलत है। वहीं अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा ने कहा कि बिलों का भुगतान न होने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन की समाधान योजना व  सरचार्ज में छूट मिलने के बाज भी कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया था। इसी वजह से विभाग को यह कदम उठाना पड़ा। संजय अरोड़ा ने उपभोक्ताओं द्वारा बढ़े हुए बिजली बिल आने के दावों को भी खारिज कर दिया। वहीं, प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित कटौती और मनमानी तुरंत बंद नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak