khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे स्टेशन पर बेहोश हुआ यात्री, मिली तत्काल चिकित्सा सहायता, समय पर अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त होते ही रेलवे प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय संवेदनशीलता के साथ तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

सूचना मिलते ही अनन्या क्लीनिक की पैरामेडिकल स्टाफ सुश्री अनीता मौके पर पहुंचीं और अचेत व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। व्यक्ति उस समय बोलने की स्थिति में नहीं था तथा उसके साथ कोई परिजन अथवा परिचित भी मौजूद नहीं था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से व्यक्ति को तत्काल शासकीय अस्पताल भेजा गया। इस दौरान ऑन-ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ भी उसके साथ अस्पताल गया तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया। रेलवे स्टाफ एवं चिकित्सा टीम की त्वरित पहल से अचेत यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। जबलपुर रेल मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सहायता के प्रति सदैव संवेदनशील एवं तत्पर है। यात्रियों को आवश्यकता पडऩे पर रेलवे द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak