जबलपुर। साइबर ठगों की करतूतों के सामने पुलिस बेबस है। रोजाना कहीं न कहीं लोगों को चूना लग रहा है। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं, जिसमें मोबाइल हैक करके उनके खाली कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि गुलौआ निवासी अतुल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भेड़ाघाट में मूर्ति की दुकान लगाता है। 26 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे यूनियन बैंक खाता से 4 बार में 90 हजार रूपये, 25 हजार रूपये, 49 हजार 998 रूपये, 51 हजार 968 रूपये तथा इंडियन बैंक के खाता से 3 बार में 4 हजार 997 रूपये, 20 हजार रूपये, 26 हजार 997 रूपये कटने के मैसेज आये, जबकि उसके द्वारा कोई ओटीपी किसी को नहीं दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके दोनों बैंक खातों से कुल 2 लाख 68 हजार 960 रूपये निकाल लिए।
खमरिया पुलिस के मुताबिक पिपरिया गांव में रहने वाले अभिषेक महोबिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे उसका मोबाइल हैक हो गया था। उस समय वह पेट्रोल पम्प उमरिया में उसका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। तीन चार बार आटो अपडेट हुआ। उसके बाद मोबाइल चालू हुआ। मोबाइल में उसके पिता गुलाब महोबिया के सेंट्रल बैंक के खाता से 30 हजार रूपये कटने का मैसेज आया। वह अपने पिता के बैंक खाते को अपने मोबइल में फोन पे चलाता है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये उसके फोन पे अकाउण्ट से यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन किया।