जबलपुर। एसपी ऑफिस के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने एक पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीन लिया और भाग गए। युवक चीखता-चिल्लाता रह गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि छोटी ओमती में रहने वाले रितिक वर्मा ने शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है। शुक्रवार रात 7-30 बजे अम्बेडकर चौक से एसपी आफिस तरफ पैदल जा रहा था। हाईकेार्ट गैट नम्बर 6-7 के बीच पीछे से काले रंग की मोटर सायकल में 3 लडके आये। पीछे बैठा लड़का जो सफेट कपड़े पहना था, ने उसके हाथ से उसका मोटेारोला कम्पनी का मोबाइल छीन लिया और तीनों कर मोटर सायकल में तेजी से भाग गये। वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया।
