khabar abhi tak

अदालत परिसर में फर्जी वकीलों की धरपकड़ !, देखें वीडियो



जबलपुर।
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले कथित फर्जी वकीलों के खिलाफ सीनियर वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। परिसर में संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ और उनकी आईडी की जांच की जा रही है। परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अदालत परिसर के मुहाने पर वकील प्रतीत होने वाले संदिग्धों से पूछताछ की, इसमें नवागत विधि छात्र भी थे, जिन्हें नियत पोशाक में आने की हिदायत दी गई।



एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि अदालत परिसर में वकीलों की आड़ लेकर कई संदिग्ध घूमते हैं और वे यहां आने वाले लोगों को गुमराह भी करते नजर आए हैं। पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें फर्जी वकील पकड़े गए हैं। पुलिस में भी मामले बने हैं। पदाधिकारियों के मुताबिक यह एक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अदालत परिसर स्वच्छ किया जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak