khabar abhi tak

आरसी मैदान के पास मिला जिला बदर का आरोपी ' रोशन '


जबलपुर।
सदर के रहने वाला जिला बदर का आरोपी रोशन ठाकुर गुरूवार को आरसी मैदान के पास घूमता मिला। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

केंट पुलिस ने बताया कि वाजपेयी कम्पाउण्ड में रहने वाले रोशन ठाकुर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था, जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा रोशन को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 04 माह की अवधि हेतु जिलाबदर किया गया था। 

गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी रोशन ठाकुर अपने सकूनत के पास आरसी मैदान में है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये रोशन ठाकुर को पकडा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak