जबलपुर। पुलिस, विक्टोरिया अस्पताल एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में गुरूवार को वृहद रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सहित 70 अधिकारी, कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
शिविर में मुख्य रूप से रक्तदान शिविर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़, जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक अमित शिववंशी, राहुल सिंह एवं थाना प्रभारी यातायात गढा मनीष प्यासी, चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक सरिता पटेल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाईन एवं थानों में पदस्थ 70 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने रक्त दान किया।
इस दौरान सीएमओ विक्टोरिया अस्पताल डॉ. नवीन कोठारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, जितेन्द्र सिंह, पल्लवी शुक्ला, अंजना तिवारी, सूर्यकांत शर्मा, अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।
