सुरक्षित रेल परिचालन पर डब्ल्यूसीआरएमएस का संरक्षा सेमिनार आयोजित,तीन रेल मंडलों के सैकड़ों कर्मियों ने लिया संकल्प
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ द्वारा आज जबलपुर स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर के उमंग सामुदायिक भवन में सिग्नल पासिंग एट डेंजर विषय पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किया। संघ प्रवक्ता सतीश कुमार के अनुसार इंजीनियरिंग सम्मेलन की कामयाबी के बाद महामंत्री अशोक शर्मा की अगुवाई में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह, संघ अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, अशोक शर्मा, पीसीई आशुतोष, पीसीएसपीओ मनोज गुरमुखी, एसडीजीएम नीरज कुमार, पीसीसीएम एके रजक, पीसीईई मुकेश, डीआरएम कमल तलरेजा, पीसीपीओ एसडी पाटीदार, सीएओ एमएस हाशमी, पीसीएमडी डॉ. अशोक कुमार, सीईएलई सुरेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, मंडल सचिव एसएन शुक्ला और अब्दुल खालिक आरके शर्मा ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर कोटा, भोपाल और जबलपुर के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।
मंडल स्तर पर बेहतर रेल संचालन का संकल्प
महामंत्री अशोक शर्मा ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए संगठन की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और प्रशासन से सामंजस्य बनाकर सुरक्षित ट्रेन परिचालन को गति देना यूनियन का मुख्य ध्येय है। महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने संगठन की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित रेल कर्मियों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि संरक्षा के नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और सुरक्षित यात्रा के प्रति हर पल सजग रहें।
रनिंग कर्मचारियों की सेहत का रखें ख्याल
संघ अध्यक्ष सीएम उपाध्याय ने कहा कि मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती का सीधा नाता ट्रेन की संरक्षा से है। उन्होंने विशेष रूप से रनिंग स्टाफ को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन कुलदीप परसाई ने संभाला। सत्र के अंत में संघ अध्यक्ष सीएम उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में रेल परिचालन को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और भूल-चूक से पूरी तरह मुक्त रखने के व्यावहारिक उपायों पर खुलकर चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में रेल कर्मियों की रही मौजूदगी
सेमिनार में हर्ष वर्मा, संतोष त्रिवेणी, एसके सिंह, आनंद यादव, मोहम्मद शमशाद, मुकेश मिश्रा, अनिल कौरव, मंतोष कुमार, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, दीपिका सोनी, आरए सिंह, रोशन सिंह यादव, बॉबी धौलपुरी, भूपत सिंह, देवी सिंह, सुनील जाट, अफजल हाशमी, संजय चौधरी, सुधीर कुमार, आरके शर्मा, महेन्द्र खींची, तरुण वत्रा और शरद यादव श्रवण सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।


