khabar abhi tak

रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन में भड़की आग, चालक ने कूदकर बचाई जान,

मंडला। मंडला के महाराजपुर में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब रेलवे क्रॉसिंग के पास मारुति वैन में अचानक आग लग गई। कुछ ही पल में कार में लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग देख चालक कार कूदकर निकल आया। कार में रखा गैरेज में इस्तेमाल होने वाला मरम्मत का सामान भी जल गया।
                                 बताया गया है कि चालक मारुति वेन लेकर महाराजपुर से रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गैरेज की ओर जा रही थी। इस दौरान वाहन से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पल में कार से आग की लपटें उठने लगी, जिसे देख चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार को आग की चपेट में देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच आसपास के लोगों ने कार में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कार विकराल रुप धारण कर लिया था। खबरमिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। बताया है कि मारुति वैन स्थानीय मोटर गैरेज के मिस्त्री अक्षय पटेल की थी। इसमें गैरेज में इस्तेमाल होने वाले मरम्मत उपकरण और अन्य जरूरी सामान रखा था। आग लगने से वैन सहित सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak