नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के करकबेल गांव में अतिथि शिक्षिका नम्रता पटेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नम्रता को पति अमन पटेल ने घर छोड़ा था, इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम करकबेल नरसिंहपुर निवासी नम्रता पटेल उम्र 26 वर्ष झामर गांव में शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षिका के पद पर पदस्थ रही। नम्रता की शादी 6 साल पहले अमन पटेल से हुई थी, जो पेशे से किसान हैं। नम्रता को बीती शाम उनके पति अमन पटेल स्कूल से घर लेकर आए और फिर खेत चले गए। स्कूल से लौटते वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही नम्रता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को अमन खेत से लौटकर घर आए तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर नम्रता का शव नायलॉन की रस्सी से छत के कुंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने नम्रता को फंदे से उतारकर नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आज मामले को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाए है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tags
Narsinghpur