khabar abhi tak

छठी पर गर्भग्रह से बाहर आए श्री बाल गणेश, देखें वीडियो



जबलपुर।
गौरीधाट के गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की छठी पर गर्भग्रह से बाल गणेश बाहर आए। शनिवार की सुबह से ही गणेश दर्शन को लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विधि-विधान से गणेश पूजन और स्तुति की गई। श्रृद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।

गौरीघाट के गणेश मंदिर में शनिवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्र थी। मंदिर प्रांगण में लोग श्री बाल गणेश के गर्भग्रह से बाहर आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। इस दौरान लोग दर्शन कर अपनी मनोकामना भी करते रहे। मंदिर में अपनी अर्जी भी लगाते रहे। 


पुजारियों का कहना था कि छठी पर गणेश जी को विशेष वस्त्र पहनाए गए हैं ताकि लोगों की मनोकामनाएं पूरी हों। इन विशेष वस्त्रों के बारे में बताया गया है कि इससे लोगों के भाव को शांति मिलती है। इसके साथ ही उन्हें मनवांछित फल भी मिलते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak