बताया गया है कि जबलपुर-दमोह रोड पर स्थित होटल दमयंती पैलेस में आज दोपहर 12 बजे के लगभग अग्रवाल परिवार का इंगेजमेंट कार्यक्रम चल रहा था। होटल में किचन में कर्मचारी खाना बना रहे थे। इस दौरान गैस सिलेंडर से अचानक सटक निकल गई, जिससे आग भड़क गई और धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसे में कैटरिंग का काम कर रहे तीन कर्मचारी चपेट में आग आ गए, जिसमें गौरव कुमार की मौत हो गई। वहीं दो साथी बुरी तरह झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारियों व इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल अग्रवाल परिवार के सदस्यों व मेहमानों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई, जिसने होटल के किचन में लगी आग पर काबू पा लिया। वहीं घायल कर्मचारियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए भरती कर इलाज शुरु कर दिया है।
दमोह। दमोह-जबलपुर रोड पर स्थित होटल दमयंती पैलेस में आज उस वक्त चीख पुकार व भगदड़ मच गई, जब गैस सिलेंडर में धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। जिसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो कर्मचारियों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। हादसा उस वक्त हुआ है जब होटल में इंगेजमेंट कार्यक्रम चल रहा था।
Tags
damoh