khabar abhi tak

जबलपुर में अभा रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता में आरपीएफ के पहलवान दिखा रहे कुश्ती के दांव-पेंच, ये रहा परिणाम

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत 9 सितम्बर बुधवार को रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में फ्रीस्टाइल कुश्ती के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के दौरान दिनेश कुमार कलामे, अपर मंडल रेल प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर, संजीव राणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त-I तथा अशोक कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त-II की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फ्रीस्टाइल कुश्ती के परिणाम

61 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में ललित (उत्तर रेलवे) ने सुरेन्द्र (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। सुरेन्द्र ने रजत पदक प्राप्त किया तथा कुलदीप (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने कांस्य पदक जीता।

65 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में शिवमन (पश्चिम मध्य रेलवे) ने अमित (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को 06-02 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। अमित ने रजत पदक प्राप्त किया तथा अमित (पश्चिम रेलवे) ने कांस्य पदक हासिल किया।

70 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में नवीन (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने जयवीर (उत्तर रेलवे) को 10-00 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जयवीर ने रजत पदक तथा शिसराम गुर्जर (पश्चिम रेलवे) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

74 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में नवीन (उत्तर रेलवे) ने ऋषि (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को चित कर स्वर्ण पदक जीता। ऋषि ने रजत पदक तथा राजू यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) ने कांस्य पदक हासिल किया।

79 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में आशीष (उत्तर रेलवे) ने प्रीतम (उत्तर रेलवे) को 04-01 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। प्रीतम ने रजत पदक तथा जगमिन्दर (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

86 किग्रा भार वर्ग

इस भार वर्ग में दिनेश (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने रवि कुमार (उत्तर रेलवे) को पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस भार वर्ग का फाइनल मुकाबला दिनांक 10.09.2026 को खेला जाएगा।

92 किग्रा भार वर्ग

इस भार वर्ग में धर्मेन्द्र (उत्तर रेलवे) ने अमित (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) को चित कर कांस्य पदक जीता। इस भार वर्ग का फाइनल मुकाबला दिनांक 10.09.2026 को खेला जाएगा।

97 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में हरदीप सिंह (उत्तर रेलवे) ने बसंत (पश्चिम रेलवे) को 06-00 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। बसंत ने रजत पदक तथा प्रदीप (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

125 किग्रा भार वर्ग

फाइनल मुकाबले में बीरेन्द्र (उत्तर पश्चिम रेलवे) ने समशेर (उत्तर रेलवे) को चित कर स्वर्ण पदक जीता। समशेर ने रजत पदक तथा प्रीक्षित (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

समापन समारोह 10 सितम्बर को

गुरुवार 10 सितम्बर को पुरुष वर्ग के 86 किग्रा भार वर्ग का फाइनल मुकाबला भूपेन्द्र (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) एवं नाहर देव यादव (उत्तर पूर्व रेलवे) के मध्य तथा 92 किग्रा भार वर्ग का फाइनल मुकाबला अनिल (उत्तर रेलवे) एवं दादा जाधव (मध्य रेलवे) के मध्य खेला जाएगा। इसी के साथ 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे, श्री दिलीप कुमार सिंह होंगे। समारोह में आर.पी.एफ. महानिरीक्षक श्री राजीव कुमार यादव, मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मो. मुनव्वर खान सहित पश्चिम मध्य रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak