जबलपुर। प्रेमसागर में बुधवार की रात पिता के सामने आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक पर एक बदमाश ने चाकू से हमला किया। हमले के बाद आरोपी युवक भाग गया। पुलिस का कहना है कि विवाद शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था, जहां फैक्ट्री संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया था। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि प्रेमसागर निवासी संजीव केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आईसक्रीम फैक्ट्री प्रेमसागर में चलाता है। बुधवार शाम लगभग 7-15 बजे अपने पिता लखनलाल की रिक्शा दुकान के पास खड़ा था। तभी मोहल्ले का समीर वंशकार आकर उससे खर्चे के लिये 500 रूपये मांगने लगा। रूपये देने से मना करने पर अपशब्द कहने लगा। अपशब्द से मना करने पर चाकू से हमलाकर उसक पीछे में चोट पहुंचा दी। मौके पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
इसी तरह रंाझी में बुधवार रात मानेगांव निवासी रवि नाहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कैलाशधाम के पास लक्ष्मी रिसोर्ट में साफ सफाई का काम करता है। रात लगभग 10 बजे अपने साथी रोहित रैकवार और अभिषेक स्वामी के साथ मानेगांव तालाब के पास खड़ा था। तभी मोहल्ले का शनि राने एवं शनि का भाई पवन राने आये और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांगने लगे। रूपये देने से मना करने पर दोनों उसके साथ अपशब्द कहने लगे। उसने अपशब्द कहनेे से मना किया तो दोनों भाई उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। उसका साथी रोहित रैकवार व अभिषेक स्वामी बीच बचाव करने लगे तो शनि व पवन ने उसके दोस्तों के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट की। शनि ने चाकू से हमलाकर उसके दाहिने हाथ की अंगुली में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
