जबलपुर। सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक चिकित्सक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन फंसाकर एक लाख की चपत लगा दी। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बुधवार को रामपुर निवासी सनी ऐडम पेरिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विक्टोरिया हॉस्पिटल में सहायक नेत्र चिकित्सक के पद पर पदस्थ है। उसका एसबीआई बैैंक मेें उसका अकाउण्ट है। 31 अगस्त को उसका मोबाइल खराब होने से जयंती काम्पलेक्स में सुधरवाया था। शाम लगभग 6-53 बजे मोबाइल अपडेट होना शुरू हो गया। उसी दौरान 3 ट्रांजेक्शन से उसके 98 हजार 888 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करते हुये निकाल लिये।
अन्य वारदात में रामपुर के ही रविकुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्मदा स्टील दुकान में काम करता है। उसका एसबीआई बैंक शाखा ग्वारीघाट में अकाउण्ट है 14 अगस्त को शाम 5-42 बजे उसके बैंक अकाउण्ट से 1 डेबिट हुआ तथा कुछ देर में उसके खाते से 39 हजार रूपये डेबिट हो गये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुये उसके खाते से 39 हजार रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये।
इसी तरह गढ़ा थाने में बुधवार को सचिन कुमार नामदेव निवासी शारदा चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोमेटो में डिलेवरीबॉय का काम करता है। 29 अगस्त को रात लगभग 11 बजे अपने घर पर था। अपने मोबाइल में रील्स देख रहा था। तभी फेसबुक में एड आया, जिसमें लिखा था कि बीजीएमआई टीव्ही एप मे फ्री में सभी चैनल देख सकते हैं। उसने एड पर क्लिक किया, जिससे बीजीएमआई टीव्ही एप डाउनलोड हो गया। उसने सभी परमीशन ऑन कर दिया। अगले दिन वह गूगल पे एप पर बैलेंस चैक कर रहा था। पिन डालने पर अलर्ट आया कि आपका उकाउण्ट रिस्क पर है। 30 अगस्त को उसने बीजीएमआई टीव्ही एप डिलीट कर दिया। दोपहर लगभग 12 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल चालू करने के बाद वह दोस्त को पैसे देने केे लिये गूगल पे पर बैलेंस चैक किया। पैसे कम थे। एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला अकाउण्ट से 30 हजार रूपये ट्रांसफर होना पाया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ आनलाईन फ्राड कर उसके एसबीआई बैंक अकाउण्ट से 30 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये।
