जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में स्वच्छचता जागरुकता अभियान जोर शोर से जारी है. इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में एवं, सहा. मं का अ सचि पति नंदन के मार्ग दर्शन में पश्चिम मध्य रेलवे, सांस्कृतिक अकादमी द्वारा गत 17 एं 18 सितम्बर को जबलपुर और कटनी स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, कचरा डस्टबिन में डालने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक अकादमी के मुख्य कलाकार रजनीश यादव, अनिल पाली, ज्ञानेश पसारिए, आत्मानंद श्रीवास्तव, मयंक द्विवेदी, अभिराज रिमझा, दुर्गेश ठाकुर, ज्ञानेश पशेरिया, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे.
जबलपुर रेल मंडल में स्वच्छता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को किया जा रहा जागरुक
byKhabarAbhiTak
-
0

