khabar abhi tak

शराब के साथ जहर पीकर घर पीकर बेटी को फोन पर दी जानकारी,अस्पताल में मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत ग्राम राजा बरखेड़ा में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर आटो चालक जुगराज चौधरी ने शराब के साथ जहरीली वस्तु का सेवन किया और बेटी को फोन पर जानकारी दी कि उसने आत्मघाती कदम उठायाहै। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आज सुबह 6.30 बजे के लगभग जुगराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                               पुलिस के अनुसार भेड़ाघाट के राजा बरखेड़ा निवासी जुगराज चौधरी उम्र 45 वर्ष आटो चलाता है। बीती शाम 5 बजे के लगभग जुगराज आटो लेकर ग्राम छेड़ी पहुंचा और एक स्थान पर बैठकर शराब पी फिर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद बेटी अंचल को फोन पर खबर दी कि उसने शराब के साथ जहरीली वस्तु का भी सेवन कर लिया है। इतना सुनते ही परिजन घबरा गए और मौके पर पहुंच गए, देखा कि जुगराज उल्टियां कर रहा है। सभी लोगों ने जुगराज को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जुगराज चौधरी की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। आज सुबह 6.30 बजे के लगभग जुगराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व परिजनों के कथनों के बाद साफ हो सकेगा कि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak