khabar abhi tak

जबलपुर:होटल में हनीट्रैप का जाल बिछाकर वसूली करने वाली युवती पकड़ी



होटल में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल सदन स्थित कदम ट्री होटल में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वारीघाट निवासी व्यापारी सार्थक सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2025 से उनका परिचय उक्त युवती से था। युवती द्वारा लगातार अनुचित दबाव बनाकर धन उगाही की जा रही थी। रविवार शाम तय सौदे के तहत व्यापारी को होटल बुलाया गया था। पीड़ित की सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपित युवती को रंगे हाथ धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से 2.5 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak