जबलपुर. आगामी त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन और सेवाओं के विस्तार का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
जालना-छपरा-छपरा व्हाया जबलपुर-इटारसी
गाड़ी संख्या 07651 जालना-छपरा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 7, 14, 21 और 28 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07652 छपरा-जालना विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को संचालित होगी।
यह ट्रेन छत्रपति संभाजीनगर, नगरसोल, मनमाड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी और बलिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में दो एसी द्वितीय, चार एसी तृतीय, 10 स्लीपर, चार सामान्य, एक एसएलआर और एक एसएलआर/डी समेत कुल 22 कोच होंगे।
हैदराबाद-दानापुर ट्रेन व्हाया जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया
रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 07091 हैदराबाद-दानापुर विशेष ट्रेन की सेवा प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बढ़ा दी है। इस अवधि में ट्रेन के नौ फेरे होंगे। वापसी में गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी और इसके भी नौ फेरे होंगे।
इस ट्रेन का ठहराव सिकंदराबाद, चार्लापल्ली, काजीपेट, रामागुंडम, मंचिरयाल, सिरपुर कागजनगर, बलहारशाह, चांदा फोर्ट, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में होगा।
इस ट्रेन में तीन एसी द्वितीय, पांच एसी तृतीय, 10 स्लीपर, चार सामान्य और दो एसएलआर समेत कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए हृञ्जश्वस् अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप देखने की अपील की है।
