khabar abhi tak

शास्त्रीनगर में चांवल की बोरियों के बीच चूहों का शिकार करने घुसा था ' रैट स्नैक ', देखें वीडियो



जबलपुर।
शास्त्रीनगर स्थित राज साहू की किराना दुकान के गोदाम में रखी चांवल की बोरियों के बीच चूहों का शिकार करने धामन प्रजाति (रैट स्नैक) का एक विशाल सर्प घुस गया था। करीब छह मीटर लंबे सांप को देखकर दुकान छोड़कर लोग बाहर आ गए थे। सांप पकड़ने के लिए गजेन्द्र दुबे को बुलवाया गया, जहां बमुश्किल सांप पकड़ा जा सका। 

शास्त्री नगर स्थित एक किराना दुकान में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब चांवल की बोरियों के बीच करीब छह फीट लंबा सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। शुरूआत में लोगों ने अपने स्तर से सांप को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन जब सांप टसमस नहीं हुआ तो उन्होंने सर्प विशेषज्ञ को बुलवाया था।


सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि यह सांप धामन प्रजाति का है, जो चूहों का शिकार करता है। यह सांप विषैला नहीं होता है। दुकान में चूहों की मौजूदगी के कारण सांप उनके शिकार की तलाश में वहां पहुंचा था। चूहों की ताक में सांप चावल की बोरियों के बीच छिपकर बैठ गया। सांप का रेस्क्यू करने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल में छोड़ दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak