khabar abhi tak

रीवा-आनंदविहार-रीवा एक्सप्रेस पूर्ववत सतना होकर ही चलेगी, बोर्ड ने अधिसूचना रद्द की

जबलपुर। पमरे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुचारु रेल परिचालन के मद्देनजर ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा एक्सप्रेस पूर्ववत सतना होकर ही चलेगी, पूर्व में कैमा कार्ड लाइन होकर चलाने की जो अधिसूचना जारी की गई थी, उसे रेलवे बोर्ड ने रद्द कर दी है.

रेलवे बोर्ड द्वारा अगस्त माह में जारी अधिसूचना के माध्यम से ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा को सगमा–कैमा कॉर्ड लाइन के रास्ते, सतना स्टेशन को बाय पास करते हुए सञ्चालन संबंध में अधिसूचित किया गया था ।

इस संबंध में अब रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीन अधिसूचना के अनुसार अगस्त माह में जारी उक्त निर्देशों को आगामी सूचना तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है, अत: आगामी सूचना तक ट्रेन संख्या 12427/12428 रीवा–आनंद विहार टर्मिनस–रीवा का वर्तमान निर्धारित मार्ग (व्हाया सतना) यथावत रहेगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन के मार्ग एवं संचालन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak