khabar abhi tak

मटकी फोड़ में ' सिर फोड़ने वालों ' पर पुलिस की कार्रवाई ! वीडियो वायरल



जबलपुर।
अधारताल के सुहागी में दो दिन पहले मटकी फोड़ के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसा का वीडियो वायरल होते ही पुलिस कार्रवाई करने जुट गई है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के युवाओं के बीच हुए विवाद और जमकर हुई थी। अधारताल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। दोनों पक्षों के बीच हाथ-घूंसे चलने लगे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अधारताल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम तथा शामिल युवकों की पहचान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने यह बताया है कि फिलहाल अभी किसी भी पक्ष से रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak