पुलिस के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी साहिल केवट उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त दिनेश व गुलशन केवट के साथ बुढ़ागर तालाब गणेश विसर्जन जुलूस के साथ पहुंचा। तभी पुरानी रंजिश के चलते अनिल उर्फ सागर बर्मन व उसके साथियों ने गाली गलौज शुरु कर दी। साहिल द्वारा विरोध करने पर अनिल व उसके साथियों ने घेरकर अनिल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिए। साहिल पर हमला होते देख दिनेश व गुलशन ने बीच बचाव किया तो उनपर भी हमला कर दिया। भीड़भाड़ के बीच चाकूबाजी होते देख विसर्जन करने आए ग्रामीणों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोग इधर से उधर भागते नजर आए। इस बीच खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल साहिल की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना के बाद विसर्जन घाट पर लोगों में दहशत व्याप्त रही। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
Tags
jabalpur