केंट थाना में हंगामा व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि यूनियन बैंक की ग्वारीघाट शाखा के प्रबंधक मनीष संग्या अपनी टीम के साथ सदर की गली नंबर 9 में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जिन्होने बैंक के गोल्ड लोन का लम्बे से बकाया नहीं चुकाया था। ओवर ड्यू होने के कारण उन्होने लगातार नोटिस व कॉल व मैसेज भी किए गए। इसके बाद भी उन्होने लोन का भुगतान नहीं किया। यहां तक कि कोई मैसेज का जबाव दिया। लोन धारक के इस कृत्य से परेशान होकर यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष संग्या अपनी टीम के साथ बकाया राशि जमा कराने की बात कहने पहुंचे, तो लोन धारक ने विवाद करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लोन धारक ने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट शुरु कर दी। यहां तक कि आरोपी ने बैंक मैनेजर मनीष संग्या पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोटें आई। शाखा प्रबंधक पर हमले की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यालय से कर्मचारी व बैंक के अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने थाना पहुंचकर हंगामा शुरु कर दिया। कर्मचारियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पीडि़त मैनेजर के पास अन्य खातों की रिकवरी के लगभग 15 से 16 हजार रुपये भी मौजूद थे, जिन्हें आरोपी ने जबरन छीन लिया। घटना के तुरंत बाद पीडि़त प्रबंधक और यूनियन बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कैंट थाने पहुंचे। जिसके बाद घायल मैनेजर को विक्टोरिया अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
Tags
jabalpur