khabar abhi tak

कालेज के सामने खड़ी एक्टिवा की डिक्की से ATM चोरी कर निकाले रुपए, SSC की परीक्षा देने गया था छात्र

जबलपुर। माढ़ोताल थानान्तर्गत नचिकेता कालेज पाटन रोड में एसएससी की परीक्षा देने गए छात्र आशीष गोटियां की बाहर खड़ी एक्टिवा गाड़ी की डिक्की से अज्ञात तत्व ने एटीएम, मोबाइल फ ोन चोरी कर लिया। इसके बाद एटीएम का उपयोग कर 75 हजार रुपए निकाल लिए। परीक्षा देकर लौटे छात्र आशीष गोटियां ने देखा कि उसकी डिक्की खुली पड़ी है। जिसमें रखा एटीएम,मोबाइल फोन सहित अन्य सामान गायब है।  

                            पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए आशीष गोटिया उम्र 29 वर्ष निवासी मोहन विहार कॉलेज शाही नाका गढ़ा ने बताया कि वह 16 सितम्बर को एसएससी का परीक्षा केन्द्र नचिकेता कॉलेज पावर ग्रिड पाटन रोड में था। आशीष ने परीक्षा केन्द्र नचिकेता कॉलेज गेट के पास उसकी एक्टिवा क्रमां एमपी 20 एस जे 6557 खड़ी कर परीक्षा देने नचिकेता कॉलेज में चाबी लेकर चला गया, परीक्षा केन्द्र में चाबी जमा कर दी। इस दौरान अज्ञात तत्व ने एक्टिवा की डिक्की का लॉक तोड़कर रियलमी कम्पनी का मोबाइल, पर्स जिसमें आधारकार्ड, एटीएम कार्ड, नगदी 500 रूपए चोरी कर लिए। इसके बाद एटीएम का उपयोग कर एसबीआई बैंक का एटीएम का उपयोग कर करमेता एटीएम से 40 हजार रूपये यूपीआई ट्रांजेक्शन से 15 हजार रूपये तथा बधैया मोहल्ला एटीएम से 20 हजार रूपये निकाल लिए। रुपए निकलने का मैसेज आने से आशीष स्तब्ध रह गए। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak