जबलपुर। शहर युवा कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को पश्चिम विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंह के नेतृत्व में गढ़ा जोन क्रमांक.1 का घेराव एवं तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है और डोर-टू-डोर कचरा वाहन गली-मोहल्लों तक नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि जनता से भारी.भरकम टैक्स वसूला जा रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की खराब स्थितिए टैक्स संबंधी परेशानियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान की चेतावनी दी। युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़े स्तर पर तालाबंदी और घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन से आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
