बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा कि सनातनी एकता के लिए जल्द ही पदयात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। यह पदयात्रा 5 दिन में 500 किलोमीटर की होगी और मध्यप्रदेश के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि सनातन एकता के लिए पदयात्रा और रथ यात्रा छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर व दमोह में निकाली जाएगी। पदयात्रा के दौरान हर रोज हनुमान जी का संकट नाशक हवन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की सनातनी एकता ही अब इस पदयात्रा का मकसद रह गया है।
Tags
jabalpur