khabar abhi tak

जबलपुर में हमले से बचने भागे युवक की खंदारी नाला में गिरकर डूबने से मौत, तिलहरी डी-मार्ट के पास अंडेे के रुपयों को लेकर उपजा था विवाद

जबलपुर। जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र में डीमार्ट के पास रात 12 बजे के लगभग अंडे की दुकान लगाने वाले सिकंदर का दो अर्जुन व रुपेन्द्र से रुपयों को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते सिकंदर के साथी पहुंच गए। जिन्होने अर्जुन व रुपेंद्र के हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए भागा अर्जुन खंदारी नाला में गिर गया। अर्जुन को गिरते देख रुपेन्द्र में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। जिन्होने रेस्क्यू आपरेशन शुरु कराया, करीब तीन घंटे बाद अर्जुन को बाहर निकाला जा सका, उस वक्त अर्जुन की मौत हो चुकी थी। 

                              पुलिस के अनुसार गोराबाजार में रहने वाला अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ रात करीब 12 बजे तिलहरी डी-मार्ट के पास सिकंदर नामक युवक की दुकान पर अंडे खाने गया था। अंडे खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्जुन और सिकंदर के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में सिकंदर के तीन साथी और पहुंच गए और अर्जुन व रूपेंद्र पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए अर्जुन सड़क पार कर भागा। अंधेरा होने के कारण उसे आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह सीधे खंदारी नाले में जा गिरा। नाले में पानी अधिक होने से वह डूब गया। अर्जुन को खंदारी नाला में गिरते देख साथी रुपेन्द्र घबरा गया और भागते हुए सीधे गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक के नाला में गिरने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गए और तलाश शुरु करा दी। करीब तीन घंटे बाद अर्जुन को नाला से बाहर निकाला गया। लेकिन उस वक्त अर्जुन की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोग भी पहुंच गए थे। जिन्होने अर्जुन को इस हालत मेंदेखा तो फूट-फूट कर रोए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी व्याप्त रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया- 

पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों को देर रात ही अभिरक्षा में ले लिया गया है, जबकि कुछ अन्य की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ अंडे खाने गया था। इसी दौरान विवाद हुआ और सिकंदर नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों से मारपीट की।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak