khabar abhi tak

पनागर के सूने मकान की ग्रिल तोड़कर उड़ाए 8 लाख के जेवर, देखें वीडियो



जबलपुर।
पनागर के लमती गांव में एक सूने मकान की ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में रखे 8 लाख के जेवरात पार कर दिए। मौके पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और स्नीफर डॉग छानबीन कर रहे हैं।


पनागर थाने के उपनिरिक्षक आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि लमती में गगन शर्मा रहते हैं। वे 11 सितंबर को परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। परिजनो ंको छोड़ने के बाद जबलपुर स्थित अपने फ्लैट में रुक गए थे। घर में ताला लगा हुआ था, जब वे लौटकर आए तो उन्हें घर की ग्रिल टूटी मिली। पुलिस ने पड़ोसियों ने पूछताछ की तो बताया गया कि शर्मा के घर से ग्रिल टूटने की आवाज आई थी। 

छानबीन में पुलिस ने पाया कि घर की ग्रिल टूटी हुई थी। कमरे के अंदर अलमारियां के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। लगभग 8 लाख कीमत के जेवर गायब थे। इस मामले की शिकायत पनागर थाने में दर्ज कराई गई है। पनागर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak