जबलपुर/भोपाल। एमपी के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इंटर्न्स, जूडा व एमटीए प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग हुई। इंटर्न डॉक्टर्स की मांगें मान ली गई हैं। अब 21,500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के साथ हुई चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। वहीं इंटर्न डाक्टरों ने भी मांगे मान लिए जाने के बाद खुशी का इजहार किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा, चर्चा का सकारात्मक परिणाम निकला-
मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि छात्रों से सकारात्मक चर्चा का परिणाम अच्छा निकला है। मुख्यमंत्री की सहमति से उनका स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब उनको हर माह 21,500 रुपए मिलेंगे। छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।
मांगें पूरी होने पर जीत का जश्न मना रहे इंटर्न डॉक्टर-
इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल रवाना हो गए। सरकार की ओर से मांगें माने जाने के बाद छात्रों में खुशी की लहर है। इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगें पूरी होने पर जीत का जश्न मना रहे हैं।
Tags
madhya pradesh