khabar abhi tak

डुमना में रोपे 5 हजार पौधे, जबलपुर में 11 लाख का लक्ष्य तय



हरियाली विस्तार के साथ मालगोदाम स्वच्छता का परीक्षण

जबलपुर। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से डुमना नेचर पार्क क्षेत्र में 5 हजार पौधे रोपे गए। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की उपस्थिति में उद्यान विभाग के अमले ने यह कार्य पूरा किया। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगम प्रशासन द्वारा तय 11 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, श्रीमती शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से तथा स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा मौजूद रहे। निगमायुक्त ने नागरिकों से पारिवारिक शुभ प्रसंगों पर एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनों और बच्चों से संवाद कर जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मालगोदाम में की स्वच्छता की जांच

​अभियान के तहत जमीन पर देशी फलदार और छायादार किस्मों की रोपाई की गई, जिससे स्थानीय जैव विविधता को पोषण मिल सके। रोपण के तत्काल बाद निगमायुक्त ने सीधे मालगोदाम पहुंचकर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कचरा प्रबंधन दुरुस्त रखने, जल निकासी नालियों को साफ करने तथा नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के कड़े निर्देश मैदानी अमले को दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak