khabar abhi tak

जबलपुर : गढ़ाफाटक में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में तलवार चले, महिला सहित 4 घायल

जबलपुर। शहर के लार्डगंज थाना अंतर्गत गड़ाफाटक मेन रोड स्थित श्री साईं गणेश उत्सव समिति के पास पुराना विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब आरोप है कि 15 से 20 लोग तलवारों से लैस होकर पहुंचे और घर के बाहर बैठे लोगों पर अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले राजा रसगुल्ला वाली गली में कपिल सोनकर, राहुल सोनकर और उनके साथियों का मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद और मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद तरुण सोनकर और कपिल सोनकर समेत कई लोग हथियारों के साथ पहुंचे और अहरवार परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

हमले में विपिन अहीरवार, दीपक अहिरवार, इमारती अहिरवार और अमित: अहिरवार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लार्डगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak