khabar abhi tak

एमपी : लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए ट्रांसफर

भोपाल. एमपी के आगर मालवा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 13 सितंबर को प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई। 

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक 63,560.90 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

झूठ की गूंज लेकर आ रहे हैं एक नेता 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक नेता झूठ की गूंज लेकर आ रहे हैं। उनकी मां, दादा, मामा, सारे खानदान ने कभी देश का भला नहीं किया। वो आज आ रहे हैं जनता की बात करने, युवा की बात करने के लिए। उन्होंने कहा कि नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ते? क्योंकि जनता अच्छे से जानती है। रायबेरली, अमेठी, वायनाउ गए, लोग कहते वो तो समु्द्र आ गया वरना अरब में चुनाव लडऩे चले जाते।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak