khabar abhi tak

पेड़ से टकराई कार के परखच्चे उड़े, मवेशियों को बचाने के चक्कर में दुर्घटना, 4 गंभीर, बरेला रोड पर हादसा,

जबलपुर। मंडला से जबलपुर आ रही कार निवास-बरेला रोड पर मवेशियों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार चार युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है,जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां पर घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
                          पुलिस के अनुसार मदनमहल क्षेत्र में रहने वाले युवक दुर्गेश पटेल 21 वर्ष, उदय पासी 20 वर्ष, अभिषेक बर्मन 25 वर्ष व प्रमोद मरावी  20 वर्ष किसी कार से मंडला गए थे। जहां से चारों बीती शाम जबलपुर के लिए रवाना हुए। जब वे निवास से बरेला की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान मवेशियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया, जिन्हे बचाने के चक्क र में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने कार के अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak