रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे ग्राउंड पर चल रही आरआरबी रेलवे ग्रुप डी (लेवल-वन) की शारीरिक दक्षता परीक्षा के आखरी दिन बुधवार 9 सितम्बर को फिर से बिहार के फिरोजपुर के दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाए हैं।
दोनों फर्जी परीक्षार्थी दो अन्य परीक्षार्थियों की जगह दौड़ में शामिल होने आए थे। इन दोनों के साथ एक अभ्यर्थी को भी रेलवे अधिकारियों ने पकड़कर कर जीआरपी को सौंपा है। टेस्ट में मनीष कुमार निवासी फिरोजाबाद की 1000 मीटर की दौड़ थी, लेकिन यह नहीं आया इसकी जगह पंकज यादव पिता भूरेसिंह निवासी फिरोजाबाद परीक्षा देने पहुंचा।
अनूप (20) पिता राम किशोर दिवाकर निवासी सिरसागंज जिला फिरोजाबाद की जगह गौरव (21) पिता दिगंबर निवासी सिखोहाबाद जिला फिरोजाबाद टेस्ट देने पहुंचा था। सुबह टेस्ट के दौरान इनका वेरीफिकेशन में गड़बड़ी पाई गई। फर्जी पता चलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर डीआरएम अश्वनी कुमार व अन्य रेलवे अधिकारी भी पहुंचे।
रेलवे अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद एक परीक्षार्थी और दो फर्जी परीक्षार्थी को जीआरपी को सौंपा। तीनों से पूछताछ चल रही है। तीन दिन पहले भी एक फर्जी परीक्षार्थी और एक परीक्षार्थी को पकड़ा था। दोनों अभी जेल में है।
