दमोह. एमपी के दमोह में बड़ी जघन्य घटना सामने आयी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दिया है। जानकारी के अनुसार पति ने कुल्हाड़ी से काटकर चारों को मौत के घाट उतारा है। पूरा मामला कबीरपुर में मगरोन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी, भारी पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद हैं.
हत्याकांड से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार दमोह के कबीरपुर क्षेत्र में पति ने पत्नी स?मेत तीन बच्चों का मर्डर कर दिया है। उसने कुल्हाड़ी काटकर तीनों की हत्या की है। इस बड़े हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां 3 से 4 लोगों की हत्या की खबर हैं मगरोन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में हैं।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल तैनात है। आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
