जबलपुर/मंडला। जबलपुर से तीन वाहनों में कू्ररतापूर्वक 22 मवेशियों को भरकर तस्कर रायपुर जाने के लिए निकले। जब वे बिछिया मंडला से आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस अधिकारियों ने तीनों वाहनों को रोककर जांच की तो वाहनों में मवेशी कू्ररतापूर्वक भरे मिले। पुलिस ने तीनों वाहनों सहित 32 लाख 95 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।
पुलिस को खबर मिली कि तीन वाहनों में मवेशियों को कू्ररतापूर्वक भरकर जबलपुर से रवाना किया गया है। जिसपर पुलिस ने बिछिया रोड पर चेकिंग लगा दी, जैसे ही वाहन पहुंचे तो पुलिस ने तीनों वाहनों को रोककर जांच की तो 22 मवेशी मिले। पुलिस ने मामले अमित कुमार साहू, सनुप लाल यादव, जावेद खान, अफसर खान, मोहम्मद आसिफ खान व इमरान खान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बरामद किए गए सभी मवेशियों को बिछिया के कांजीहाउस में सुरक्षित रखा गया है।
Tags
mandla