khabar abhi tak

गोंडवाना एक्सप्रेस में विजिलेंस का छापा, 3 टीटीई की जांच, 2 के पास मिली अधिक धनराशि, दोनों सस्पेंड

जबलपुर. हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस में आज सोमवार की सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कम्प व अफरातफरी मच गई, जब पश्चिम मध्य रेलवे की विजिलेंस टीम ने अचानक ट्रेन से ड्यूटी कर उतरे 3 टीटीई को रोककर उनकी जांच शुरू की. बताते हैं कि जांच के दौरान 2 टीटीई के पास से निर्धारित राशि से अधिक नगदी मिली, रेल प्रशासन ने दो टीटीई को सस्पेंड कर दिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस सुबह जबलपुर के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची तो पहले से ही पमरे की विजिलेंस टीम जिसमें कई इंस्पेक्टर शामिल थे, ने ट्रेन की घेराबंदी कर ली और ड्यूटी करके ट्रेन से उतरे टीटीई गुंजन कुमार, लक्षमी नारायण व महेेंद्र मीणा को रोककर जांच शुरू की। इस जांच में गुंजन कुमार के पास से 5800 रुपये व लक्ष्मी नारायण के पास से 2 हजार रुपये अधिक पाये गये, जबकि महेंद्र मीणा के पास से राशि नहीं मिली. सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस टीम को आशंका है कि उसने रुपये फेंक दिये. जिसकी पतासाजी के लिए स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में सत्यता पता की जा रही है कि उसने रुपये फेेंके हैं या नहीं.

स्टेशन पर मचा हड़कम्प, 2 टीटीई सस्पेंड

इस घटना से स्टेशन पर हड़कम्प मच गया. तीनों टीटीई को सीटीआई कक्ष में ले जाया गया. जहां पर आगे की कार्रवाई की गई। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता को दी गई। जिन्होंने दो टीटीई गुंजन कुमार व लक्ष्मी नारायण को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जबकि तीसरे टीटीई महेंद्र मीणा की भूमिका की जांच की जा रही है.

यात्रियों से की गई थी रुपयों की वसूली

सूत्रों के मुताबिक विजिलेेंस टीम को किसी ने खबर दी थी कि गोंडवाना एक्सप्रेस में जबलपुर से झांसी गया टिकट चैकिंग स्टाफ जाते व वापसी में झांसी से जबलपुर के बीच में यात्रियों से रुपयों की वसूली कर रहा है. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार की सुबह ट्रेन की जबलपुर स्टेशन पर जांच की गई तो सूचना सही पाई गई।

- इनका कहना...

- विजिलेंस विभाग द्वारा गोंडवाना एक्सप्रेस में टीटीई की जांच की गई थी, 2 के पास अधिक धनराशि मिली है. जानकारी लगते ही 2 टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है.

- शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर रेल मंडल.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak