khabar abhi tak

बापू नगर में जमीन के भीतर गड़ा था 2500 लीटर महुआ लाहन, देखें वीडियो

 



जबलपुर।
कच्ची शराब कांड के बाद जागी पुलिस ने बुधवार को रांझी के बापूनगर में दबिश दी। पुलिस ने दो शातिर लोगों के घर से कच्ची शराब जब्त की, साथ ही जमीन में गड़ाए हुए महुआ लाहन के प्लास्टिक की टंकियां नष्ट की।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि कच्ची शराब की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने बापूनगर स्थित राहुल बाबू सोनकर और प्रेमशंकर सोनकर के घरों पर दबिश दी। घर में रखी 11 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही पूछताछ में यह जानकारी मिली कि घर के पीछे प्लास्टिक की टंकियों में महुआ लाहन गड़ाकर रखा गया है। पुलिस ने मौके पर कुदाली से जमीन खुदवाई और उसमें टंकियां दिखाई दी। पुलिस दल ने मौके पर टंकियों को तोड़कर महुआ लाहन को नष्ट्र् किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak