khabar abhi tak

चलती ट्रेन से गिरा 13 वर्षीय यात्री, रेलवे ने त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर। पमरे के जबलपुर मंडल के जबलपुर स्टेशन में 1 सितम्बर को वार रूम रेल मदद 139 एवं उप स्टेशन प्रबंधक (परिचालन) के द्वारा  सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या शहडोल-नागपुर ट्रेन संख्या 11202 में एक यात्री घायल अवस्था में अधारताल से जबलपुर लाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही जबलपुर मंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनन्या क्लिनिक के इएमआर स्टाफ अतुल राव, ऑन-ड्यूटी टीसी स्टाफ एवं उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) निखिल शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को अटेंड किया। रेल कर्मचरियों की सतर्कता व समय पर उपचार मुहैया कराने से घायल यात्री की स्थिति संतोषजनक है.

घायल यात्री की पहचान मोहम्मद नसरूल, उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई। इएमआर स्टाफ द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा आगे के चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। साथ ही आरपीएफ , जीआरपी एवं रेलवे अस्पताल को तत्काल सूचना देकर आवश्यक समन्वय किया गया। यात्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से आरपीएफ स्टाफ के साथ घायल यात्री को उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय विक्टोरिया, जबलपुर भेजा गया।

जबलपुर मंडल द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर समन्वय के साथ घायल यात्री को समय पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई तथा आगे के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जबलपुर रेल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर रेल मदद 139 का उपयोग करें। रेलवे यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak