जबलपुर। मध्य रेल, पुणे मंडल के हड़पसर–पुणे रेलखंड में थर्ड लाइन कमीशनिंग कार्य के लिए पुणे एवं हड़पसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से संबंधित कुछ रेलगाडिय़ों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है। इसके अंतर्गत 4 रेलगाडिय़ाँ शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट, 1 रेलगाड़ी मार्ग परिवर्तित तथा 1 रेलगाड़ी रि-शिड्यूल रहेगी।
दौंड जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली रेलगाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 20 सितंबर 2026 को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अगले दिन पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अर्थात दौंड जंक्शन से पुणे के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अगले दिन पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अर्थात दौंड जंक्शन से पुणे के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली रेलगाडिय़ां
3- गाड़ी संख्या 20161 पुणे–जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 21 सितंबर 2026 को पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अर्थात पुणे से दौंड जंक्शन के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
4- गाड़ी संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को पुणे के स्थान पर दौंड जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। अर्थात पुणे से दौंड जंक्शन के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित
5- गाड़ी संख्या 22171 पुणे–रानी कमलापति एक्सप्रेस दिनांक 20 सितंबर 2026 को पुणे से प्रारंभ होकर यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग लोनावला–कर्जत जंक्शन–पनवेल–कल्याण–इगतपुरी–मनमाड़ होकर संचालित होगी।
हड़पसर–रीवा एक्सप्रेस का हड़पसर स्टेशन पर प्रस्थान समय रि-शिड्यूल रहेगा
6- गाड़ी संख्या 20151 हड़पसर–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 24 सितंबर 2026 को हड़पसर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 03:15 बजे के स्थान पर शाम 04:00 बजे, अर्थात 45 मिनट रि-शिड्यूल होकर प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को यह ट्रेन हड़पसर स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 03:15 बजे के स्थान पर शाम 05:00 बजे, अर्थात 1 घंटे 45 मिनट रि-शिड्यूल होकर प्रस्थान करेगी।
