khabar abhi tak

जहां पर SDOP रहे केके वर्मा, वहीं पर दर्ज हुआ रेप का केस, भोपाल से गिरफ्तार हुए

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सौंसर में पदस्थ रहे, SDOP केके वर्मा के खिलाफ पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया है। श्री वर्मा वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हे सौंसर पुलिस ने आज भोपाल से गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर 20 अगस्त आरोपी पूर्व SDOP के के वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया गया। 
                               महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी ने वर्ष 2017 से 2023 के दौरान शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में छिंदवाड़ा की महिला ने बताया कि उनकी पहचान वर्ष 2017 में हुई थी। उस समय उनके परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट का मामला उमरानाला चौकी में दर्ज हुआ था। तत्कालीन सौसर SDOP केके वर्मा इस मामले के जांच अधिकारी थे, जिसके चलते महिला का उनसे संपर्क हुआ। महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद केके वर्मा ने उनसे मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू कर दी और उनके घर के सामने आकर भी मुलाकात करते थे। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला के मोबाइल नंबरों पर लगातार संपर्क बनाए रखा और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा।

शासकीय आवास में बनाए जबरन संबंध-

महिला ने बताया कि वर्ष 2017 के आसपास आरोपी केके वर्मा ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार, उन्होंने इसका विरोध किया और अपने भाई-बहनों को जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध सरकारी आवास में बनाए गए थे। 

ट्रांसफर के बाद भी संपर्क जारी रहने का दावा-

महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में केके वर्मा का सिवनी ट्रांसफर हो गया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। वर्ष 2019 में आरोपी का भोपाल ट्रांसफर होने के बाद भी महिला के अनुसार वह उससे संपर्क करता रहा। शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने उसे यह भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्ति के बाद वह उससे शादी कर लेगा और इसी भरोसे पर संबंध बनाए रखे।

2021 में शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप-

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी से लगातार शादी करने की गुहार लगाती रही लेकिन वे नहीं माने। वर्ष 2023 में रिटायरमेंट के बाद जब उसने दोबारा शादी की बात कही तो आरोपी ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak