पुलिस के अनुसार ग्राम कांटी निवासी करन चौधरी से अजय व केशव चौधरी से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते दोनों बदमाश हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहते थे। बीती रात करन चौधरी ग्राम कुसली से काम करके अपने घर जाने निकला, वह कुछ दूर पहुंचा था कि केशव व अजय चौधरी ने रास्ता रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। करन के विरोध करने पर दोनों ने लाठियों से करन पर हमला कर दिया। करन पर हमला किए जाने की खबर मिलते ही करन के पिता सुदर्शन मॉ श्रीमति सुषमा बाई, बहन शिवानी पहुंच गए, जिन्होने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने तीनों पर हमला कर दिया। यहां तक कि केशव के परिवार से नमईया चौधरी भी लाठी लेकर आई और पीटना शुरु कर दिया। गांव में हुए हमले को देख लोगों में अफरातफरी मच गई, इस बीच घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, उस वक्त हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद से गांव में आज सुबह से दहशत व्याप्त रही। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
