पुलिस के अनुसार ग्राम हरदुआ कला सिहोरा निवासी रामकिशोर भूमिया आज सुबह 9 बजे के लगभग अपने घर की सेट्रिंग के लिए लोहा काटकर दीवार के टिका कर रख रहा था। इस दौरान रामकिशोर का छोटा भाई गुड्डू पहुंच गया, जिसने भाई की मदद के उद्देश्य से लोहे की रॉड उठाई और छत पर ले जाने लगा, इस दौरान लोहे की रॉड छत के पास से गुजरी हाइटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे गुड्डू को करंट का जोरदार झटका लगा और वह चीखते हुए नीचे गिर गया, गुड्डू को गिरते देख आसपास के लोगों सहित परिजनों में चीख पुकार मच गई, सभी लोगों ने गुड्डू को उठाया और शासकीय अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में आज सुबह से मातम छाया रहा।
जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत हरदुआ कला गांव में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब सेट्रिंग का लोहा हाइटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे गुड्डू भूमिया नामक युवक को करंट का जोरदार झटका लगा और वह छत से गिर गया। गुड्डू को उठाकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद गुड्डू को मृत घोषित कर दिया।
Tags
jabalpur