जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध में आज जबलपुर शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर चौक से टाउन हॉल तक निकाले गए पैदल मार्च के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया और रघुपति राघव राजा राम धुन का गायन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, सम्मति सैनी तथा नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच को गंगाजल से धोने की घटना को संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया।
दलित अस्मिता और संविधान की रक्षा का संकल्प
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर जनसभा के बाद इस प्रकार का आचरण पूरे दलित समाज और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के मूल भाव को आहत करता है। सार्वजनिक स्थल, शिक्षण संस्थान, गांव या धार्मिक केंद्र किसी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति से कभी अपवित्र नहीं होते, बल्कि जातिगत भेदभाव समाज के वातावरण को दूषित करता है। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से अपनी स्थिति स्पष्ट करने और ऐसी प्रवृत्तियों की खुलकर निंदा करने का आह्वान किया। इस पैदल मार्च और सत्याग्रह में मधु चौधरी, झल्ले लाल जैन, सतीश तिवारी, राजेश तिवारी, रितेश गुप्ता, सराबजीत सिंह रील, मनीष चंसोरिया, अतुल बाजपेयी, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे, सोनू कुकरेले, सुमिता मिश्रा, प्रियंका सोनी, विजय रजक, सचिन रजक, विवेक अवस्थी, अनुराग जैन, आरिफ बेग, प्रमोद पटेल, मसूद नबी, राकेश पांडे, अख्तर अंसारी, सत्येन्द्र चौबे, रुक्मिणी गोटिया, संजू ठाकुर, सुकृति त्रिपाठी, राजा पांडे, अरुण पवार, मेवा लाल पटेल, समर्थ अवस्थी, अभिषेक पाठक, सिद्धांत जैन, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, शक्ति चौकसे, मनीष पटेल, अभिषेक यादव, अशरफ मंसूरी, दुर्गेश पटेल, राज सोनकर, बाबा रिजवान, संगीता सिंह, तारिक रजा, कलीम खान, अवधेश गुप्ता, पंकज निगम, इस्तयाक अंसारी, मदन लारिया, मुख्तार अली, शैलेश राठौर, मुकेश पटेल, रवीन्द्र गौतम, मोहसिन खान, अशोक यादव, मनोज नामदेव, सत्येन्द्र पचौरी, शानू यादव, मोह. अल्तमस, शाकिर कुरैशी, अखिलेश शर्मा, अरशद अली, इन्दू सोनकर, रमबल विश्वकर्मा, अंशीत सोनी, पूनम सोनकर, नवल केसरवानी, राजेश पटेल और शावान मंसूरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

