khabar abhi tak

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेल स्टाफ ने उपचार देकर अस्पताल भेजा

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी मुड़वारा स्टेशन पर रेलवे चिकित्सकीय दल की तत्परता एवं समन्वय से एक प्रसूता महिला एवं उसके नवजात शिशु को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 12122 एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर इंजन की ओर स्थित जनरल कोच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संतोष के साथ संबंधित टीसी स्टाफ तत्काल प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर पहुंचे। मौके पर ऑन-ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ भी उपस्थित रहा। चिकित्सकीय दल एवं रेलवे स्टाफ की सहायता से प्रसूता महिला एवं नवजात शिशु को ट्रेन से सुरक्षित उतारा गया। डॉ. संतोष द्वारा महिला एवं नवजात शिशु को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई तथा उनकी स्थिति को देखते हुए आगे के उपचार के लिए सिटी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

महिला एवं शिशु को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को भी सूचना दी गई। एंबुलेंस प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर पहुंची, जिसके माध्यम से दोनों को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम में रेलवे के चिकित्सा दल,  टीसी स्टाफ एवं आरपीएफ  द्वारा तत्परता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak