khabar abhi tak

पुलिस ने निकाली ' तिरंगा यात्रा ', देखें वीडियो



जबलपुर।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्यापर ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के मार्गदर्शन मे जबलपुर पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया गया। 

तिरंगा यात्रा वाहन रैली में रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित जिला पुलिस बल, यातायात का बल, मौजूद रहा। फोर व्हीलर वाहन में बैनर जिनमे लेख है ‘‘आजादी के रंग खाखी के संग’’,  एवं ‘‘हर घर तिरंगा ’’  लगाकर देश भक्ति गीत बजाये जा रहे थे। चार पहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन से हाथ में तिरंगा लहराते हुये लोगों को ’हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak