पुलिस के अनुसार पाटन क्षेत्र में रहने वाली युवती मुस्कान चौधरी उम्र 21 वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर में महफिल रेस्टारेंट एंड बार में सर्विस प्रोवाइडर के रुप में कार्यरत रही। आज सुबह दस बजे के लगभग वह घर से रेस्टारेंट चली गई। रात 9 बजे के लगभग रेस्टारेंट में काम करने वाले पवन चौधरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पवन ने चाकू निकालकर मुस्कान पर ताबड़तोड़ हमले करना शुरु कर दिया। युवती पर हमला होते देख रेस्टारेंट में बैठे ग्राहकों व कर्मचारियों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। इस बीच हमलावन पवन चौधरी मौके से भाग निकला। मुस्कान को खून से लथपथ हालत में देख पुलिस को खबर दी गई और उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टारेंट में कार्यरत कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद हमलावर पवन चौधरी की तलाश शुरु कर दी है। घटना को लेकर चर्चा रही कि प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि आरोपी पवन चौधरी बरगी क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह रोज की तरह सुबह दस बजे काम पर चली गई थी। उसने कभी भी कोई विवाद या झगड़े के बारे में नहीं बताया था।
Tags
jabalpur